Tuesday, 14 July 2015

का सोवै दिन रैन–(प्रवचन–2)

जो मैं तुमसे कह रहा हूं वह पद्य है और तुम्हारे भीतर प्रार्थना बन सकता है। थोड़ी राह दो। थोडा मार्ग दो। तुम्हारे हृदय की भूमि में यह बीज पड़ जाये तो इसमें फूल निश्चित ही खिलने वाले हैं। यह पद्य ऊपर से प्रगट न हो, लेकिन यह पद्य तुम्हारे भीतर प्रगट होगा। और निश्चित ही जो मैं तुमसे कह रहा हूं वह मौन से आ रहा है। मौन से ही कहना चाहता हूं, लेकिन तुम सुनने में समर्थ नहीं हो। लेकिन जो मैं तुमसे कह रहा हूं, वह मौन के लिए है; मौन से है और मौन के लिए है। जो शब्द मैं तुमसे कहता हूं वह मेरे शून्य से आ रहा है, शून्य से सरोबोर है। तुम जरा उसे चबाना। तुम उसे जरा चूसना। तुम जरा उसे पचाना। और तुम पाओगे. शब्द तो खो गया, शून्य रह गया। .................ओशो
 का सोवै दिन रैन–(प्रवचन–2)

क्योंकर गुजर रहे हैं मेरी जिंदगी के दिन
यह मैं तुम्हें बता नहीं सकती हूं, क्या करूं;
मुझको तेरे फिराक का एहसास है मगर
मैं तेरे पास आ नहीं सकती हूं, क्या करूं?
यह ठंढीठंढी आग, मुहब्बत कहें जिसे
यह आग मैं बुझा नहीं सकती हूं, क्या करूं?
0000000000000000000000000000000000
जब मेरे पास वे नहीं होते, उनसे होती हैं राज की बातें
जिन पै मौसीकिओं को वज्द आए, हाय उस मस्ते नाज की बातें
0000000000000000000000000000000000000000
कभी इधर भी चले आओ कैफ बरसाते
सबू कदे की फजाएं सलाम करती हैं
खयाले दोस्त यह चुपके से उनसे कह देना
तुम्हें किसी की वफाएं सलाम करती हैं
000000000000000000000000000000000
किसी की याद में आंसू बहा रही हूं मैं
हदीसेदर्देमुहब्बत सुना रही हूं मैं
संभल जमानएहाजिर की तुझसे कुछ पहले
करीब मजिलेमकसूद जा रही हूं मैं
सुनी है जब से खबर उनकी आमदआमद की
हरीमेदीदएदिल को सजा रही हूं मैं
अभी जमाना नहीं उनके आजमाने का
अभी तो अपने को खुद आजमा रही हूं मैं,
नफसनफस है मेरा साजेगैब ऐ अख्तर”!
जो सुन रही हूं जहां को सुना रही हूं मैं
0000000000000000000000000000000000
हर नफ्स मौत का इशारा है
जिंदगी आंसुओ का धारा है
हमने अपने लहू की सुर्खी से
चहरएजिंदगी निखारा है
आज गुलशन में खारोखस ने भी
लालगुल का रूप धारा है
दिल धड़कता है इस तरह जैसे
कोई टूटा हुआ सितारा है
जिंदगी के उदास लम्हों में
अब तेरे नाम का सहारा है
हमने इस जिंदगी से घबराकर
बारहा मौत को पुकारा है
जब से वह है शरीकेगम रूही
हर गमेजिंदगी गवारा है
0000000000000000000000000000
खिलाओ फूल तबस्सुम से गुलसिता बन जाओ
गुलों का नग्मा बहारों की दास्तां बन जाओ
नजरनजर में सितारों की ताबिशें भर दो
हमारी अंजुमनेदिल में कहकशां बन जाओ
00000000000000000000000000000000
उठाओपर्दएरुख माहे जौफिशां बन जाओ
दिलेतबाह को तसकीं तो हो किसी सूरत
सितम से बाज न आओ तो महरबां बन जाओ
निबाहो रस्मे मुहब्बत तुम अपनी शबनमसे
नजर से दिल में समा जाओ सजदा बन जाओ
सत्संग प्रेम का परम रूप है। जैसे दो प्रेमी एकदूसरे के हिस्से हो जाते हैं, ऐसा गुरु और शिष्य एकदूसरे के हिस्से हो जाते हैं।
0000000000000000000000000000000000000000


का सोवै दिन रैन–(प्रवचन–3)

जो मैं तुमसे कह रहा हूं वह पद्य है और तुम्हारे भीतर प्रार्थना बन सकता है। थोड़ी राह दो। थोडा मार्ग दो। तुम्हारे हृदय की भूमि में यह बीज पड़ जाये तो इसमें फूल निश्चित ही खिलने वाले हैं। यह पद्य ऊपर से प्रगट न हो, लेकिन यह पद्य तुम्हारे भीतर प्रगट होगा। और निश्चित ही जो मैं तुमसे कह रहा हूं वह मौन से आ रहा है। मौन से ही कहना चाहता हूं, लेकिन तुम सुनने में समर्थ नहीं हो। लेकिन जो मैं तुमसे कह रहा हूं, वह मौन के लिए है; मौन से है और मौन के लिए है। जो शब्द मैं तुमसे कहता हूं वह मेरे शून्य से आ रहा है, शून्य से सरोबोर है। तुम जरा उसे चबाना। तुम उसे जरा चूसना। तुम जरा उसे पचाना। और तुम पाओगे. शब्द तो खो गया, शून्य रह गया। .....................ओशो

का सोवै दिन रैन–(प्रवचन–3)

सूत्र:
हमारे का करे हांसी लोग।
मोरा मन लागा सतगुरु से भला होय कै खोर।
जब से सतगुरुज्ञान भयो है, चले न केहु के जोर।।
मातु रिसाई पिता रिसाई, रिसाये बटोहिया लोग।
ग्यान खड्ग तिरगुन को मारूं, पांच पचीसो चोर।।
अब तो मोहि ऐसी बनि आवै सतगुरु रचा संजोग।
आवत साथ बहुत सुख लागै, जात वियापै रोग।।
धरमदास बिनवै कर जोरी, सुनु हो बन्दीछोर।
जाको पद त्रैयलोक से न्यारा, सो साहब कस होय।।

साहेब येहि विधि ना मिलै, चित चंचल भाई।
माला तिलक उरमाइके, नाचै अरु गावै।
अपना मरम जानै नहीं, औरन समुझावै।।
देखे को बक ऊजला, मन मैला भाई।।
आंखि मुंदि मौनी भया, मछरी धरि खाई।।
कपटकतरनी पेट में, मुख वचन उचारी।
अंतरगति साहेब लखै, उन कहां छिपाई।।
आदि अंत की वार्ता, सतगुरु से पावो।
कहै कबीर धरमदास से, मूरख समझावो।।

मेरे मन बस गए साहेब कबीर।
हिंदू के तुम गुरु कहावो, मुसलमान के पीर।।
दोऊ दीन ने झगड़ा मांडेव, पायो नाहिं सरीर।।
सील संतोष दया के सागर, प्रेम प्रतीत मति धीर।
वेद कितेब मते के आगर, दोऊ दीनन के पीर।।
बड़ेबड़े संतन हितकारी, अजरा अमर सरीर।
धरमदास की विनय गुसाईं, नाव लगावो तीर।।

0000000000000000000000000000000000000000000000
मझी नहीं हयात की शामोसहर को मैं
हैरत से देखती रही शम्मोकमर को मैं
यह कौन गायबाना है, जल्वे दिखा रहा
बेताब पा रही हूं जो अपनी नजर को मैं
मंजिल का होश है, न अपनी खबर मुझे
मुद्दत से तक रही हूं तेरी रहगुजर को मैं
दिल की कली कभी न खिली फिर भी आज तक
हसरत से तक रही हूं नसीमेसहर को मैं
मेरे जसेशौक का आलम तो देखिए
सज्दे भी कर रही हूं तो अपने ही दर को मैं
मुडमुड के देखने पर वह मजबूर हो गए
अब कामयाब पाती हूं अपनी नजर को मैं
यह किसके नक्शेपा ने हैं थामे मेरे कदम
मंजिल समझ कर बैठ गई रहगुजर को मैं
माना नहीं है कोई तबस्तुमनवाज आज
फिर भी परख रही हूं किसी की नजर को मैं
…………………………………………………………………………….
वसीयत मीर ने मुझको यही की,
कि सब कुछ होना, तू आशिक न होना।
0000000000000000000000000000000000000
इश्क पर जोर नहीं, है ये वो आतिश गालिब
कि लगाए न लगे, और बुझाए न बुझे।
0000000000000000000000000000000000000
इश्क से लोग मना करते हैं
जैसे कुछ इख्तियार है अपना।
000000000000000000000000000000
हमने अपने से की बहुत, लेकिन
मर्जे इश्क का इलाज नहीं।
000000000000000000000000000
इंसान को बे इश्क सलीका नहीं आता
जीना तो बड़ी चीज है, मरना भी नहीं आता।
0000000000000000000000000000000
और धर्म विद्रोह है। और प्रेम विद्रोह का पाठ सिखाता है।
कोयल की सदाएं आती हों जब रहरह के गुलजारों से
इक नग्मएशीरीं फूट पड़े जब दिल के नाजुक तारों से
उस वक्त हटाके पर्दो को तू काश चमन में दर आए
हस्ती क मेरा जरी जरी तस्वीरे मसर्रत बन जाए।
000000000000000000000000000000000
थी वह निगाहे नाज या नावक का तीर था
मिलते ही आंख रह गया मैं कह के : हाय दिल!
00000000000000000000000000000000
खून बन कर मेरी आंखों से टपकने वाले
नूर बन कर मेरी आंखों में समाया क्यों था?
0000000000000000000000000000000000
इश्क जन्नत है आदमी के लिए।
इशक नेमत है आदमी के लिए।
000000000000000000000000000000000000
तेरा इमाम बेहजर, तेरी नमाज बेसरूर
ऐसी नमाज से गुजर, ऐसे इमाम से गुजर
00000000000000000000000000000000
जाहिदे कमनिहाद ने रस्म समझ लिया तो क्या
कसदे कयाम और है रस्मेकयाम से गुजर
00000000000000000000000000000000000
जख्मेदिल पर दवा तो लग जाए
आंख मेरी जरा तो लग जाए
खून होहोके दिल टपकता है
इसके मुंह को मजा तो लग जाए
रक्शेआलम को यूं ही रहने दो
दिल मिरा एक जौ तो लग जाए
क्यों दरेमैकदा का बंद करें
शेख गुजरे हवा तो लग जाए
उसको दुनिया में ढूंढ ही लेंगे
अपने दिल का पता तो लग जाए
मगर अपने दिल का पता ही नहीं लगता। और परमात्मा को लोग खोजने चल पड़ते हैं, स्वयं को अभी खोजा नहीं।
उसको दुनिया में ढूंढ ही लेंगे
अपने दिल का पता तो लग जाए
खाक ही होके चैन पा जाऊं
मुझको इक बदुआ तो लग जाए
तुझको मेरा पता लगाना है
मेरे आलम में आ, तो लग जाए
लाख वह बेवफा सही सलमा
उसको मेरी वफा तो लग जाए
0000000000000000000000000000000000000
जब कली कोई मुस्कराती है
मेरी आंख अश्क से भर आती है
दूर बजती हो जैसे शहनाई
इस तरह उनकी याद आती है
दिल की किश्ती निकल के तूफां से
आके साहिल पै डूब जाती है
जैसे जमना में अक्सेताजमहल
दिल में यूं उनकी याद आती है
सुबहेनौ की किरन उफक के करीब
सुर्ख घूंघट में मुस्कराती है।
00000000000000000000000000000000000000000